रामपुर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र में त्यौहारों के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की
Rampur, Rampur | Jun 22, 2025 रविवार को शाम सात बजे के आसपास आगामी त्यौहारों के मद्देनजर, पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने नगर क्षेत्र के थाना सिविल लाइन के तहत भीड़-भाड़ वाले और महत्वपूर्ण इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। इस सघन गश्त का प्राथमिक उद्देश्य अपराधों पर लगाम लगाना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना था।