रामपुर: घेर कलंदर खान निवासी समर जहाँ की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Jun 22, 2025 रविवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार 21 जून को पंजिकृत अभियोग में रामपुर के थाना गंज क्षेत्र के घेर कलंदर खान निवासी बुजुर्ग महिला समर जहाँ की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने उनके पति के भतीजे शाजेब खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना गंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।