रामपुर: शंकरपुर के पास तेज रफ्तार मारुति वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, पीछे बैठा युवक घायल
Rampur, Rampur | Jun 22, 2025 शंकरपुर के पास एक तेज रफ्तार मारुति वैन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि बाइक के पीछे बैठा एक युवक घायल है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है घटना रविवार की शाम 4:00 बजे की बताई जा रही है। मृतक के परिजन जिला अस्पताल की मूर्ति पहुंचे हैं, गांव के ही प्रधान ने घटना की जानकारी दी है।