रामपुर: शहज़ादनगर ज़ीरो पॉइंट पर घंटों लगा भीषण जाम, राहगीरों को हुई भारी दिक्कत
Rampur, Rampur | Jun 22, 2025 रविवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर के शहज़ादनगर ज़ीरो पॉइंट बरेली दिल्ली हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा। यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रामपुर में कोसी पुल से दुर्गनगला तक चल रहे हाईवे चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के काम के कारण रविवार को भीषण जाम लग गया। दुर्गनगला बाईपास के नीचे से वाहनों के निकलने की कोशिश में जाम लग गया।