अनूपपुर: फुनगा चौकी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ीं, दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, वीडियो वायरल
जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 43 स्थित पुलिस चौकी फुनगा के आदर्श मोहल्ले में चोरी की एक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार घर के सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे, इसी दौरान सूने मकान का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने घर का ताला तोड़कर सामान पार कर दिया और फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।