सिद्धमुख: चूरू लोकसभा में सांसद राहुल कस्वा ने पूछा-राजमार्गों पर 40/75 मीटर कंट्रोल लाइन को लेकर राजस्थान सरकार स्थिति स्पष्ट करे
Sidhmukh, Churu | Jul 31, 2026 चूरू संसदीय क्षेत्र से सांसद राहुल कस्वां ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे प्रस्तावित 40/75 मीटर कंट्रोल लाइन के संबंध में राजस्थान सरकार से इसकी क्रियान्वयन रणनीति तत्काल स्पष्ट करने की मांग की है।उन्होंने यह मांग सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा संसद में दिए गए उस स्पष्ट उत्तर के बाद की है,जिसमें कहा है कि इस विषय का अधिकार क्षेत्र राज्य सरकार है।