लोहरदगा: ढलाई मशीन ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, पत्नी और 6 बच्चों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
लोहरदगा: जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूर अनीश अंसारी की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अनीश अंसारी, पिता यूनुस अंसारी, निवासी जुरिया बड़का टोली, अपनी ससुराल में रहकर मजदूरी करते थे और इसी से पत्नी एवं 6 बच्चों का पालन-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि सही घाट के सामने घर लौटने के दौरान ढलाई मशीन लेकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट मे