मनकापुर: एसडीएम मनकापुर की कार्यशैली से नाराज़ वकीलों का 11वें दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन
Mankapur, Gonda | Feb 19, 2024 उपज़िलाधिकारी मनकापुर की कार्यशैली से नाराज़ वकीलों का सोमवार को 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। वकीलों का कहना है कि एसडीएम को जबतक हटाया नहीं जाएगा तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। गोंडा ज़िले के मनकापुर के एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना की कार्यशैली से वकीलों में काफी आक्रोश है और उन्हें हटाए जाने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन कर रहे हैं।