मनकापुर: मनकापुर में वन विभाग व पुलिस टीम ने एक आरा मशीन को अनियमितता के चलते किया सील
Mankapur, Gonda | Feb 19, 2024 गोंडा जिले के मनकापुर में संचालित एक आरा मशीन को वन विभाग व पुलिस टीम ने सील कर दिया है। मनकापुर में महेवा नानकार के रहने वाले एक व्यक्ति की ओर से आरा मशीन का संचालन किया जाता है ,बताया जाता है कि अनियमितता के चलते वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से कार्रवाई की गई है। रेंजर ने बताया कि अनियमित मिलने के बाद मशीन को सील कर दिया गया है।