कनवास: दरा स्टेशन से चोरी हुए ट्रक बरामद कर पुलिस ने 1 आरोपी को खेड़िया से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | May 21, 2024 कनवास पुलिस ने दरा स्टेशन से चोरी हुए ट्रक को बरामद कर 1 आरोपी को खेड़िया से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में मौड़क चेचट और मंडाना थाने में 3 मामले दर्ज है। थानाधिकारी श्यामाराम ने बताया कि 18 मई को अक्षय जैन निवासी तलवंडी कोटा ने थाना कनवास पर रिपोर्ट दी थी। जिसमे बताया की उसका ट्रक दरा स्टेशन पर मुकुन्दरा ढाबे पर खड़ा था। जिसे चोर ने चुरा लिया।