मिर्ज़ापुर: प्रयागराज महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को संभालने के लिए एसपी ने विंध्यधाम का निरीक्षण किया
एसपी सोमेन बर्मा ने मंगलवार को प्रयागराज महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और भीड़ संभालने को लेकर विंध्य धाम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरीके से कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया।