बाह: पिनाहट में जागरूकता रैली आयोजित, उपभोक्ताओं को 'एक मुश्त समाधान योजना' की जानकारी दी गई
पिनाहट में बिजली उपभोक्ताओं को 'एक मुश्त समाधान योजना' के बारे में जागरूक करने के लिए गुरुवार दोपहर 2 बजे कस्बा पिनाहट में रैली निकाली गई। यह रैली विद्युत उपखंड कार्यालय से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची। एक्सईएन बाह रुद्रेश पांडेय, एसडीओ रवि प्रताप सिंह और जेई नीरज कुशवाह ने विद्युत कर्मचारियों के साथ रैली का नेतृत्व किया।