शाहजहांपुर: रोजा हादसा स्थल का सांसद ने किया निरीक्षण, बोले- रेलवे कार्य भी चले और आवागमन में न हो दिक्कत
शाहजहांपुर के रोजा स्टेशन के पास हुए ट्रेन हादसे के बाद सांसद अरुण सागर ने डीआरएम राजकुमार के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंद किए गए अवैध रास्तों और स्थानीय लोगों की समस्याओं पर चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि हादसे के बाद सुरक्षा के दृष्टिगत रास्ते बंद करना जरूरी है, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि रेलवे का कार्य बाधित न हो और आम