हरिद्वार में केतन लाल हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोककर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। सांसद ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और केतन लाल हत्याकांड के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, पुलिस की ओर से मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
#Haridwar #ChandrashekharAzad #KetanLal #UttarakhandNews