कालपी: रायड़ दिवारा में ससुराल आए युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
Kalpi, Jalaun | Jun 12, 2026 कालपी क्षेत्र के रायड़ दिवारा गांव में शुक्रवार शाम 5 बजे 25 वर्षीय युवक धर्मेंद्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। धर्मेंद्र अपनी ससुराल रायड़ दिवारा आया हुआ था। सूचना पर पुलिस और सीओ कालपी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।