शिवपुरी नगर: मानकपुर गांव में मजदूरी कर घर लौट रहे युवक से मारपीट कर 20 हजार रुपए लूट ले गए 4 बदमाश
कल्ला आदिवासी निवासी मानकपुर थाना मायापुर ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था। तभी रामकृष्ण अतर सिंह महाराज सिंह और मिथुन आदिवासी ने उसके साथ मारपीट कर₹20000 छीन ले गए। रामकृष्ण ने जनरेटर की हत्थे से उसके सिर पर बार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।