पटना ग्रामीण: दानापुर में बिजली पोल के डीपी बॉक्स में लगी आग : फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
दानापुर के सिविल कोर्ट परिसर में तेज धमाके के बाद बिजली के पोल पर लगे डीपी बॉक्स में आग लग गई। आग लगते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई। डीपी बॉक्स में लगे तार धू-धूकर जलने लगे। सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अधिवक्ता शिव कुमार यादव ने बताया कि यदि आग जल्द कंट्रोल नहीं होता बहुत बड़ी क्षति हो सकती थी।