पूरनपुर: तहसील परिसर में बना महिला हेल्प डेस्क, कर्मचारी का पता नहीं, कुर्सियों पर जमी धूल, कौन देगा महिलाओं को जानकारी
पूरनपुर तहसील परिसर में तत्कालीन एसडीएम शशि भूषण राय ने तहसील में पूछताछ केंद्र बनवाया था। जिससे फरियादियों को जानकारी के लिए इधर उधर भटकना न पड़े और उन को सभी जानकारी पूछताछ केंद्र पर ही मिल जाए। इसको लेकर एक महिला कर्मचारी भी पूछताछ केंद्र में तैनात की गई थी। तत्कालीन एसडीएम के ट्रांसफर के बाद पूछताछ केंद्र को महिला हेल्प डेस्क बना दिया गया।