पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, अनुसंधान जारी
पहाड़ी पुलिस ने ऑपरेशन एंटी-वायरस 2.0 के तहत साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया गया।कब्जे से 5 फर्जी एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 4 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। सोमवार शाम 6 बजे पुलिस ने किया प्रेस नोट जारी।