कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता समेत सैकड़ों लोगों ने थामा बीजेपी का दामन
Kanke, Ranchi | Mar 16, 2024 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. बिरसा उरांव समेत सैकड़ों लोगों ने बीजेपी का दामन थामा। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सभी को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर वर्ग का साथ मिल रहा है।