कांके: रांची के सभी वार्डों में मच्छरों से निजात दिलाने के लिए रांची नगर निगम करेगी फॉगिंग, कुल आठ टीमें बनाई गई
Kanke, Ranchi | Mar 16, 2024 रांची नगर निगम रांची के सभी वार्डों में गर्मी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से निजात दिलाने हेतु मच्छर रोधी दवा की फागिंग के लिए एक कार्य योजना तैयार की है। फॉगिंग के लिए पूरे महीने का रोस्टर जारी किया गया है। इसके तहत कुल आठ टीमें बनाई गई है। इन टीमों को वार्डवार फॉगिंग करने की जवाबदेही दी गई है।