कांके: समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर गठित कोषांग के सभी अधिकारियों के साथ की बैठक
Kanke, Ranchi | Mar 16, 2024 रांची स्थित समाहरणालय में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने लोकसभा चुनाव को लेकर गठित कोषांग के सभी वरीय पदाधिकारी और प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देश का पालन समय अनुसार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में कोषांगों के द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में चर्चा की गई।