जयसिंहनगर: चंदेला में मारपीट करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदेला में मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर 3 बजे लगभग जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी रामकुमार रैदास पुत्र स्व रघुवर रैदास उम्र 34 वर्ष निवासी चंदेला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया कि आपसी रंजिश में उसके साथ बृजेश रैदास और रननु रैदास ने गाली गलौच देकर मारपीट किया है।