लातेहार: झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष बने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, लातेहार के कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक बैद्यनाथ राम को झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर लातेहार के पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार की दोपहर 3:00 बजे बधाई दिया है। इस मौके पर श्री राम ने कहा कि पार्टी ने जो पद और जवाई दिया है उसका निर्वहन करुंगा। साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस कार्य के लिए धन्यवाद कहा है।