खगड़िया: सैदपुर में दीवार से गिरा वृद्ध, हुआ घायल
जिले के सैदपुर में दीवार से गिरने से सोमवार को एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी वृद्ध की पहचान मो जमाल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वृद्ध अपने दरबाजे के दीवार पर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान वह गिर गया। उसे गंभीर चोटें आई है। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।