खगड़िया: शहर के लोहापट्टी में दीवार गिरने से एक अधेड़ मजदूर घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
नगर परिषद क्षेत्र के लोहापट्टी में सोमवार को दिन के दो बजे दीवार तोड़ने के दौरान दिवार गिरने से एक अधेड़ मजदूर घायल हो गये। घायल मजदूर की पहचान बेगूसराय जिले के गोविंदपुर गांव निवासी अरुण यादव के रुप में किया गया। घायल मजदूर ने बताया कि लोहापट्टी के एक घर में दिवार तोड़ने के दौरान दिवार मेरे उपड़ गिर जाने से घायल हो गये।