पातेपुर: पातेपुर के तीसीऔता पंचायत भवन में किसानों को दी गई मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की जानकारी, कार्यशाला का हुआ आयोजन।
पातेपुर के तिसीऔता पंचायत भवन सभागार में केंद्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केंद्र पटना द्वारा चलाए जा रहे खेत बचाव अभियान के तहत सोमवार की दोपहर 2 बजे से कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में काफी संख्या में किसान शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक छवि छाया एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप जलाकर किया।