गोपालगंज: समाहरणालय में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक, उचकागांव CHC अव्वल, डीएम ने दिए सुधार के निर्देश
गोपालगंज समाहरणालय सभा कक्ष में मंगलवार को दोपहर 12 बजे जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, HMIS, BHAVYA पोर्टल सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। BHAVYA पोर्टल की अप्रैल 2026 रैंकिंग में उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ