गिरिडीह: मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के मंगरोडी स्थित तेतरया तालाब के पास दो पक्षों के बीच हुआ पथराव
मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह स्थित तेतरया तालाब के समीप बुधवार को दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। देखते देखते यह विवाद इतना बढ़ गया की काफ़ी संख्या मे लोगो की भीड़ जुट गई। पथराव के दौरान मंगरोडीह निवासी 24 वर्षीय अमर पांडेय,25 वर्षीय हर्ष सिंह और 18 वर्षीय चीकू पांडेय घायल हो गया। जिसके बाद सभी को इलाज़ सदर अस्पताल लाया गया।