जलालाबाद: गांव हरेवा में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद क्षेत्र के गांव हरेवा में आज मंगलवार को सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। लोगों ने सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प भी लिया। वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक विश्व प्रसिद्ध और शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। अशोक बौद्ध धर्म के सबसे प्रतापी राजा थे।