गया टाउन सीडी ब्लॉक: नगर निगम में बोर्ड की बैठक सम्पन्न, 27 करोड़ से बनेंगी सभी वार्डों में 267 सड़क-नाली योजनाएं, नाला सफाई में देरी पर भड़के
सोमवार को दोपहर 12:00 नगर निगम सभागार में सोमवार को मेयर गणेश पासवान की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने किया। बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई और सदस्यों ने सर्वसम्मति से विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दी।