पट्टी: रेडीगारापुर गांव के युवक ने बहन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर मिल रही धमकी की शिकायत पुलिस से की
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रेडी गारापुर गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक उसकी बहन की अश्लील फोटो उसके पास भेज कर तथा सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने व्हाट्सएप पर ही उसे गालियां दी और तरह-तरह की धमकी दी। वायरल फोटो और गाली गलौज का स्क्रीनशॉट लेकर युवक ने शिकायत की है।