पट्टी: पट्टी कस्बे में गोष्ठी के साथ संघ द्वारा शस्त्र पूजा और पथ संचलन किया गया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को पट्टी कस्बे में पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। उन्होंने अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम का प्रदर्शन करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से मार्च किया। पथ संचलन नगर पंचायत के पक्के तालाब पार्क से शुरू होकर पूरे नगर पंचायत में भ्रमण किया।