पट्टी: डेहुणा निवासी बकायदार से पैसा वसूलने वाले एजेंट पर कंपनी में जमा नहीं करने की शिकायत पुलिस में की गई
पट्टी तहसील क्षेत्र के सैफाबाद बाजार अली अहमद बजाज के एजेंसी से 110cc प्लैटिना गाड़ी लोन पर रविंद्र नाथ निषाद ग्राम डेहुणा थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर ने 2023 में खरीदी मासिक किस्त 3298 रुपए होती थी जो एजेंट रविंद्र कुमार के घर जाकर हर महीने वसूल कर आता था बीते सोमवार को कंपनी से रविंद्र नाथ निषाद के मोबाइल पर फोन आया कि आपकी गाड़ी का किस्त जमा नहीं हो रहा है