जांजगीर: जिले में धान खरीदी घोटाले में बड़ा एक्शन, ₹1 करोड़ 46 लाख की गड़बड़ी पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। जिले के किरीत, बिर्रा और कड़ारी धान खरीदी केंद्रों में करोड़ों रुपए की अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में करीब 4714 क्विंटल से ज्यादा धान गायब पाया गया है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 46 लाख रुपए बताई जा रही है। सहकारिता विभाग की जांच रिपोर्ट में रिकॉर्ड में हेराफेरी।