सीतापुर: पसियाना टोला में बच्चों को लेकर विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को जमकर पीटा, 7 लोग हुए घायल
जनपद के नीमसार थाना क्षेत्र के पसियाना टोला मोहल्ले में बच्चों को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को जमकर पीटा है। मारपीट की इस घटना में 6 लोग पीड़ित परिवार एवं एक व्यक्ति विपक्ष का घायल हुआ है। मामले की शिकायत पुलिस से किए जाने पर पुलिस ने 6 घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। यहां से डॉक्टर ने दो घायलों को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है।