उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा–2026 के क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया
शाहजहांपुर -आयोजित उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा–2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रबंधन, पुलिस बल की तैनाती एवं परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।