रफीगंज: रफीगंज के नए अंचल अधिकारी बने सत्येंद्र कुमार, भारतेंदु को मिली डोभी की जिम्मेदारी
रफीगंज प्रखंड को नए अंचल अधिकारी (सीओ) के रूप में सत्येंद्र कुमार मिले हैं। बुधवार संध्या 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत सत्येंद्र कुमार को रफीगंज प्रखंड के अंचल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रफीगंज के वर्तमान अंचल अधिकारी भारतेंदु का तबादला गया जिले के डोभी प्रखंड में अंचल अधिकारी के पद पर किया गया है।