भोरे: नोनिया छापर गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक दूसरे पर आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के नोनिया छापर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और छिनौती की घटना सामने आई है। मामले में दोनों पक्षों के तरफ से एक दूसरे पर आरोप लगाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रथम पक्ष के प्रमोद कुमार और प्रकाश सिंह ने मारपीट और सोने के चैन छीनने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के माधव प्रसाद ने भी यही आरोप लगाया है।