पथरिया: अवैध शराब हेरफेर का वीडियो वायरल होने पर एसपी आनंद कलादगी ने आरक्षक को किया निलंबित
Patharia, Damoh | May 13, 2026 पथरिया में अवैध शराब मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद एक वायरल वीडियो ने विवाद बढ़ा दिया। शराब की जप्त पेटियां बिखरने के बावजूद पुलिस ने केवल 22 पाव शराब जब्त दिखाई। वीडियो में शराब दुकान का मैनेजर “20 पाव का केस बनाने” की बात करता सुनाई दिया। मामले को गंभीर मानते हुए एसपी आनंद कलादगी ने आरक्षक सचिन हजारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।