चैनपुर: चैनपुर ब्लॉक में मईयां सम्मान और वृद्धा पेंशन योजना के सत्यापन फॉर्म के लिए उमड़ी भीड़, लाभुक रहे परेशान
चैनपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को शाम चार बजे तक मईयां सम्मान योजना एवं वृद्धा पेंशन योजना के सत्यापन के फॉर्म को लेकर भारी भीड़ रही। सुबह से ही प्रखंड कार्यालय परिसर में महिला एवं पुरुष लाभुकों की भीड़ देखने को मिलीं। सत्यापन कराने पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।