शिवपुरी नगर: पुरानी रंजिश में युवती और उसके भाई पर हमला, पीड़िता ने पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप
शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजापुर गाँव की एक युवती, प्रियंका लोधी, ने आज सोमवार की दोपहर ढाई बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रियंका के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्होंने गाँव के ही कुछ दबंगों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस पर भी मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।