सिंघेश्वर: सिंहेश्वर मंदिर न्यास में प्रबंधक और लेखापाल पर वित्तीय अनियमितता के आरोप
सिंहेश्वर नाथ मंदिर न्यास समिति में 25 लाख रुपये के कथित घोटाले को लेकर विवाद गहरा गया है। आधा दर्जन से अधिक सदस्यों ने प्रबंधक और लेखापाल पर राजस्व नुकसान का आरोप लगाते हुए डीएम और धार्मिक न्यास परिषद को जांच के लिए पत्र भेजा है। वाहन न्योछावर और गुदरी हाट वसूली में अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।