सैदपुर: चकिया नेवादा में जागरूकता अभियान, मुसहर व डोम वर्ग के लोगों को किया जागरूक, पहले दिन 14 बच्चों का हुआ नामांकन
प्रमुख सचिव एवं राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षा विभाग द्वारा मुसहर और डोम समुदाय के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सैदपुर ब्लॉक के चकिया नेवादा गांव में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।