हरिद्वार: फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां पहुंची हरिद्वार, कल सुबह होगा अस्थि विसर्जन, पीलीभीत हाउस में ठहरे हैं सन्नी देओल
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार पहुंच गई हैं। उनके बेटे सन्नी देओल समेत कई परिजन हरिद्वार पहुंचे हैं। पूरा परिवार हरिद्वार के वीवीआईपी होटल पीलीभीत हाउस में ठहरा है। हालांकि उनके अस्थि विसर्जन कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया है। यहां तक कि मीडिया को भी इससे दूर रखा गया है। बताया ये भी जा रहा है कि कल सुबह वीआईपी घाट पर अस्थि विसर्जन किया जाएगा।