पेण्ड्रा: उसाड़ ग्राम में पुलिस बनकर आए बदमाशों ने व्यवसायी का किया अपहरण, सीसीटीवी फुटेज सामने आया
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उषाढ़ में दिनदहाड़े एक व्यवसायी का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। बदमाश खुद को पुलिसकर्मी बताकर घर पहुंचे और पिस्तौल की नोक पर व्यवसायी गिरीश यादव को जबरन कार में बैठाकर ले गए। जानकारी के अनुसार, घटना के समय गिरीश यादव घर में आराम कर रहे थे, जबकि उनका पुत्र दुकान पर मौजूद था।