होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: कलेक्टर कार्यालय के तीन कर्मचारी सेवानिवृत्त, अपर कलेक्टर ने शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया
गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा में कार्यरत तीन कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत सहित कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।