हेमावास गांव निवासी एक पीड़ित ने सदर थाने में अज्ञात लोगों द्वारा उसके घर में ताले तोड़कर चोरी करने का मामला दर्ज करवाया था । इसे लेकर पुलिस की गठित टीम ने मामले की छानबीन करने के बाद हेमावास में रहने वाले एक आरोपी को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था । गिरफ्तार किए गए आरोपी का पुलिस में कड़ी सुरक्षा में मेडिकल करवाने के बाद न्यायालय में पेश किया है ।