रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने पूर्व के मामले में फरार वारंटी किया गिरफ्तार। भेजा न्यायिक हिरासत में
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहनगर गांव से पूर्व के मामले में एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि मारपीट मामले में नाम जद आरोपी शाहनगर गांव निवासी रामलाल महतो के पत्नी मिनती देवी के विरुद्ध थाने में पूर्व का कांड दर्ज था। जिसे गिरफ्तार किया गया है।