रामगढ़ चौक: लखीसराय: रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने सड़क किनारे बेहोश पड़े शराबी को किया गिरफ्तार
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ चौक गैस गोदाम के समीप शनिवार देर रात्रि को शराब के नशे में सड़क किनारे बेसुध पड़ा युवक को गस्ती में निकले एस आई बिपिन राव ने गिरफ्तार कर लिया है। नशेरी की पहचान सूर्यगढा थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी पुर गांव निवासी मनोज तांती के पुत्र बिट्टू कुमार उर्फ बिट्टू तांती के रूप में की गई है।